मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बुधवार और गुरूवार को पांच जिलों की ऊंचाइयां हो सकती है हल्की बारिश से गीली और बर्फ से सफेद
मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम के फिर से करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग द्वारा प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि नौ और दस नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय जरूर हल्की धुंध बनी रह सकती है।



रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार