कांग्रेस की बैठक में यूथ कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी गई बधाई,28 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा करेंगे सम्मानित
रानीखेत :नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित बैठक में उत्तराखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के रानीखेत जिले के नवनिर्वाचित यूथ ज़िला अध्यक्ष विनोद कुमार (द्वाराहाट), ज़िला उपाध्यक्ष नीरज कुमार (रानीखेत), ज़िला उपाध्यक्ष जीत खैरिया (सल्ट), ज़िला महासचिव अंकित रावत (रानीखेत) व रानीखेत विधानसभा की नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंकिता पंत पडलिया व विधानसभा उपाध्यक्ष रोहित नेगी को बधाई दी गई।
बैठक में कहा गया कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और आगे चलकर इन्हें ही अनेक राजनैतिक पदों पर आसीन होना है। बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर 2022 को कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कैम्प कार्यालय स्प्रिंग फील्ड रानीखेत में यूथ कांग्रेस ज़िला रानीखेत के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
बैठक में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, ज़िला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, विश्व विजय सिंह माहरा, जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष वसीम क़ुरैशी, प्रमोद पाल, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, संदीप बंसल, पंकज गुरुरानी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे।


सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष