रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनायी गई नेताजी सुभाष की 125 वीं जयंती

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः -रानीखेत के सुभाष चौक में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गयी। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच भी लोगों में सुभाष जयंती को लेकर उत्साह बना हुआ था। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में उनके अभूतपूर्व रणनीतिक कौशल उनके योगदान को याद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में ज़िला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, करन माहरा ने किया औपचारिक उद्घाटन

सभा में वक्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा इंडिया गेट पर उनकी मूर्ति स्थापना किये जाने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते कहा कि सुभाष चंद्र बोस जिस सम्मान के असल हक़दार है वह सम्मान सरकार द्वारा उन्हें दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अंडर 19 पुरुष जिला लीग क्रिकेट में पहले मैच में सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब को 10 रन से हराया, अरमान मैन आफ द मैच रहे

इस अवसर छावनी परिषद् के नामित सदस्य मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौधरी, गिरीश भगत, नारायण सिंह, कुबेर सिंह, संजय पंत, हर्षवर्धन पंत, विनोद कुमार, कुबेर सिंह, लक्षमण सिंह नेगी सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी विवेकानन्द की 164वीं जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रानीखेत ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन

Ad Ad