पन्याली नाले के तेज बहाव में बाइक सवार युवक बहा, स्थानीय लोगों ने उसकी बामुश्किल जान बचाई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – मोहान के पास पन्याली बरसाती नाले में एक बाइक सवार युवक तेज बहाव में बहते-बहते बचा. घटना के वक्त नाला उफान पर था और आवाजाही ठप थी. स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

  लगातार बारिश के चलते मोहान क्षेत्र में स्थित बरसाती नाला पन्याली अचानक उफान पर आ गया. तेज बहाव के चलते कुछ समय के लिए यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की आवाजाही रुक गई. इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा और स्थानीय लोगों द्वारा रोके जाने के बावजूद उसने नाले को पार करने की कोशिश कीइस दौरान तेज बहाव के बीच बाइक संतुलन खो बैठी और पलट गई. बाइक के साथ युवक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गया. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए साहस दिखाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad