छावनी सिविल एरिया को नगर पालिका में विलय करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन को हुए 320 दिन
रानीखेत – रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज 320 वें दिन में प्रवेश कर गया। धरना स्थल पर नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से आज़ादी हासिल करने के लिए जारी धरना -प्रदर्शन आज बुधवार को बदस्तूर जारी रहा। धरनारत नागरिकों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की साथ नगर पालिका परिषद में विलय न किए जाने की दशा में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का पुनः ऐलान किया। धरना -प्रदर्शन में गिरीश भगत, डॉ चारू पंत, खजान जोशी, खजान पांडे, चंद्र शेखर गुरूरानी,प्रमोद कांडपाल दीपक साह,दीपक गर्ग अशोक पाण्डे, दीप भगत आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए