छावनी परिषद से अलग करने की मांग पर कड़ाके की ठंड के बावजूद 321वें दिन भी धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर गुरुवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद धरना-प्रदर्शन 321 जारी रहा। धरना स्थल पर नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से आज़ादी हासिल करने के लिए जारी धरना -प्रदर्शन आज गुरूवार को बदस्तूर जारी रहा। धरनारत नागरिकों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की साथ नगर पालिका परिषद में विलय न किए जाने की दशा में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का पुनः ऐलान किया। धरना -प्रदर्शन में गिरीश भगत, डॉ चारू पंत, खजान जोशी, खजान पांडे, चंद्र शेखर गुरूरानी, राजेन्द्र अग्रवाल,दीपक साह, अशोक पाण्डे, हरीश अग्रवाल, एल डी पांडे, डी सी साह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad