जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य डी एस रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 नवंबर1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

इस अवसर पर छात्र -छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंजाब की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गिद्धा नृत्य ने विशेष वाह वाही लूटी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र -छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad