वीर भट्टी के पास पहाडी़ से आया मलबा,केमू बस बाल-बाल बची,यात्रियों में अफरा-तफरी मची
नैनीताल- वीरभट्टी पुल के पास पहाडी़ से भारी मलबा गिरने से केमू की एक बस मलबे में दबने से बाल-बाल बची। इस घटना से यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई ।केमू बस में सवार यात्री
बस से उतर कर जान बचाकर भागने लगे। ज्योलीकोट भवाली मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया है।
बताते चलें कि भारी मलबा आने से मुख्य मार्ग पर बडा़ हादसा टल गया और यात्री बाल-बाल बच गए।घटना के बाद
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
मलबा हटाकर सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।यहां वीर भट्टी के पास निर्माणाधीन पुल के लिए पहाड़ का कटान का कार्य चल रहा था।
ADVERTISEMENTS




आर्मी पब्लिक स्कूल में उप जिला चिकित्सालय की ओर से एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया
उत्तराखंड में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, पीएसी जवान दबा