लो जी,अब हरदा ने 200यूनिट मुफ्त बिजली के साथ रसोई गैस में 200रूपए सब्सिडी का डाला चुग्गा
लगता है उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव 2022 स्वास्थ्य ,शिक्षा, रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों से हटकर लालच की बुनियाद पर लडा़ जाने वाला है।लोकलुभावन वादे करने में अभी से राजनैतिक दल एक-दूसरे से रेस कर रहे हैं।आम आदमी पार्टी ने जहां अपनी चुनावी घोषणाओं के तरकस से तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने का तीर छोडा़ वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्ता में आने पर रसोई गैस पर दो सौ रूपए सब्सिडी और दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया है।
सोशल मीडिया मे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया मे रसोई गैस और बिजली के जरिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया है। अब देखना है मुफ्त बनाम मुफ्त की लडा़ई चुनाव तक कहां पर जाकर टिकती है।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए