रानीखेत में बाबा साहब डॉ अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि के साथ हुई विचार गोष्ठी,कहा दलित शोषितों के उत्थान के लिए युगों तक याद किए जाएंगे बाबा साहब

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आज यहां डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 67वीं पुण्य तिथि के‌अवसर पर‌ बामसेफ और मूल निवासी संघ‌ अल्मोडा़ के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कहा गया कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत और निष्पक्ष संविधान दिया साथ ही दलित शोषित तबके को अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना सिखाया ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा बाबा साहेब ने समाज के निचले वर्ग के लोगों को सम्मान से जीना सिखाया , दलित शोषितों के उत्थान के लिए उन्हें युगों तक याद किया जाता रहेगा।कहा कि उन्होंने जो शिक्षा का रास्ता हमें दिखाया है, हम सबको उस रास्ते पर चलकर देश के विकास में भागीदार बनना है।
विचार गोष्ठी में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश टम्टा ने की।
विचार गोष्ठी में रमेश राम, कुलदीप कुमार, नवीन चन्द्र कोली,राजेश कुमार, चंद्र प्रकाश,गोपाल राम,धनराम,उमा टम्टा,दीप राम, गिरीश चंद्रा, चन्द्र प्रसाद, प्रेमकुमार,अक्षय कुमार, चंद्र शेखर, हरीशचंद्र, राजेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी: वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. के. वर्मा ने संभाली कमान; रानीखेत में रह चुके हैं सीएम एस
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad