मोहान पुल के बाद‌ अब हल्द्वानी -रामनगर के बीच चकलुवा पुल भी धड़ाम होने के कगार पर पहुंचा (देखें वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – लगातार हो रही तीव्र बारिश के कारण कमोवेश उत्तराखंड के सभी जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जगह- जगह भू -धंसाव,जल भराव,भू- स्खलन, सड़कें बंद होने और पुल टूटने की खबरें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा सहित कई धार्मिक महत्व के स्थलों का अवलोकन किया

हल्द्वानी -रामनगर मार्ग पर चकलुवा के पास पुल टूटने के कगार पर पहुंच गया है। पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हल्द्वानी -देहरादून‌ राज्य मार्ग पर पुल के टूटने की संभावना के मद्देनजर हल्द्वानी का कालाढूंगी व रामनगर से मार्गीय संपर्क कटने की संभावना बन गई है। बता दें कि यातायात की दृष्टि से यह मार्ग अत्यंत व्यस्ततम माना जाता है। शनिवार को इसी तरह मोहान में पन्याली नाले पर ब्रिटिश समय के पुल के टूटने से रामनगर का भतरौंजखान, रानीखेत से सीधा मार्गीय संपर्क टूट गया था और वाहनों को वाया भौनखाल हरडा़ मार्ग होकर जाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत में ‘छात्र परिषद’ का गठन एवं ‘शपथ ग्रहण समारोह’
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad