रानीखेत में बारिश के कारण सप्लाई डिपो के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़, यातायात हुआ प्रभावित
रानीखेत– रविवार की सुबह यहां सैन्य क्षेत्र में विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। घटना तड़के सुबह होने के कारण जान- माल की हानि नहीं हुई हालांकि बाद में सड़क पर यातायात ठहर गया। दमकल विभाग की टीम ने पेड़ का निस्तारण कर यातायात सुचारू कराया।
रविवार अलसुबह सेना के सप्लाई डिपो के पास बांज का विशाल पेड़ बारिश के कारण भरभरा कर सड़क पर गिर गया , सड़क खाली होने से कोई अनहोनी नहीं हुई। कुछ वक्त बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। दमकल विभाग की टीम ने पेड़ का निस्तारण कर यातायात सुचारू कराया।इस दौरान कोतवाली पुलिस टीम भी मौजूद रहीं। दमकल विभाग कर्मचारियों में उमेश सिंह, ईश्वर सिंह, संदीप ,दयाधर,कासिम अली , देवेन्द्र आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS




भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित