अजय भट्ट के मंत्री बनने की खुशी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़कर और मिठाई बांट कर मनायी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :-नैनीताल -ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट को मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की खुशी को आज देर शाम यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित अजय भट्ट के निवास के आगे आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास


सांसद अजय भट्ट द्वारा बतौर राज्यमंत्री शपथ लेने के बाद स्थानीय कार्यकर्ता घरों से निकल यहां गांधी चौक में एकत्रित हुए और आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

इस मौके पर महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा,छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी,केएमवी एन के पूर्व उपाध्यक्ष रवि मोहन अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा,चंदन भगत,शाकिर हुसैन, शौकत अली ,अनामिका बिष्ट,सुनीता डाबर ,सीमा जसवाल,विनोद भार्गव,पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत ,प्रदीप बिष्ट, मदन कुवार्बी,विमल भट्ट,भारती भगत,नईम खान,हंसादत्त् बवाड़ी,दीप्ति़ गोयल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Ad Ad Ad