कैंची धाम के रैस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

भवाली- प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब दो बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग रेस्टोरेंट की ओर भागे, जहां युवक खून से लथपथ हालत में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आनंद सिंह (39 वर्ष), निवासी बेतालघाट के रूप में हुई है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है, वह लाइसेंसी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

एसएसआई ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलने की घटना हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad