प्रशासक न बनाएं जाने से ख़फ़ा पंचायत प्रतिनिधियों ने रानीखेत में सरकार का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग पर प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत रविवार को रानीखेत में भी ब्लॉक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत  हीरा सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्षों को ज़िला पंचायत का प्रशासक बनाया गया उसी तरह विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख एवं ग्रामसभा में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाना चाहिए, ब्लॉक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ? कहा कि सरकार के इस रवैये से सभी प्रधानगण व ब्लॉक प्रमुख सहमत नही हैं। कहा कि जिला पंचायत की तर्ज़ पर ही ब्लॉक प्रमुखों व प्रधानों को भी प्रशासक बनाना चाहिये।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रमिला आर्या, ग्राम प्रधान –  मनोज सिंह, राजेश कुमार, भगवती देवी, सरिता देवी, नीमा आर्या, जानकी देवी, अमित नेगी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad