सूली में लटकाए जाएं कोलकाता की घटना के आरोपी : अनुपम

काशीपुर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य और प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यहां जारी बयान में अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घटना के दोषियों का फांसी देने की मांग करती है। उन्होंने आईएमए के डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया है।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न