सेना की‌ लड़ाकू वर्दी अब न‌ सिविलियन शौक से पहनें और न ही दुकानदार बेचे, भारतीय सेना ने‌ दी हिदायत, चलाया जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें -

भारतीय सेना ने डिजिटल पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस के संबंध में 25 से 27 सितंबर, 2022 के बीच देहरादून के गढ़ी, डकरा बाजार और पलटन बाजार क्षेत्रों और उत्तराखंड के जोशीमठ में जागरूकता अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

सेना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार डिजिटल पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस केवल सेवा कर्मियों के लिए अधिकृत है। सेवारत संवर्ग से बाहर के किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी वर्दी पहनना अनधिकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय पुलिस सहित टीम ने दुकानदारों से अनधिकृत व्यक्तियों को किसी भी पैटर्न की लड़ाकू वर्दी नहीं बेचने का आह्वान किया।

टीम ने दुकानों का दौरा किया और मालिकों को वर्दी से संबंधित दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

गौरतलब है कि डिजिटल पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस का अनावरण जनवरी, 2022 में किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad