विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के छात्र -छात्राओ द्वारा गांधी चौक रानीखेत में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं है तो हम सुरक्षित नहीं है ।
इस अवसर पर छात्रों ने पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा वृक्षारोपण कर जीवन को सुरक्षित करने की शपथ ली ।इसी क्रम में पर्यावरणविद अजय रस्तोगी एवं गजेंद्र बिष्ट के द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर डोगरा रेजीमेंट के सूबेदार अरुण एवं नायब सूबेदार अरुण सहित विद्यालय के शिक्षक बृजेश जोशी,हेमलता पाठक, देव सिंह बिष्ट ,मनोज पांडे ,गरिमा भंडारी, दिव्या पांडे एवं भूपेंद्र परिहार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad