अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली का स्थापना दिवस ‘अभ्युदय 2022’ का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली का स्थापना दिवस इस बार भी प्रतिवर्ष की भांति ‘अभ्युदय2022’ के रुप में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन एवं पी एस चीमा डायरेक्टर प्रिंसिपल अशोक हॉल ग्रुप ऑफ हिल स्कूल्स, सीनियर प्रिंसिपल आसिम अली, जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल चिलियानौला,हेमंत कुमार राई, प्रधानाचार्य अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली उप प्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ, जी डी बिरला मेमोरियल स्कूल,उप प्रधानाचार्य बीजू थामस एवं हेड मिस्ट्रेस वंदना टम्टा,आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी सहित शिक्षक गण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी,दीपक तिवारी, दीप नारायण सोनी शामिल रहेे।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा अन्वेषा ने अपने भाषण द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रथम दिवस स्थानीय विद्यालय भारतीय चिल्ड्रंस अकैडमी मजखाली, चैतन्य मांटेसरी स्कूल मजखाली, ग्रीनवुड स्कूल मजखाली ,अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली ,आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी, जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मित्रता पूर्ण परिवेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
विद्यालय की स्थापना के अवसर पर विद्यालय में विगत वर्षों की भांति अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें आर्मी स्कूल पब्लिक रानीखेत,अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली ,आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी, जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल शिरकत की। प्रतियोगिता में आज इंडियन फ्यूजन म्यूजिक, पोट्रेयल ऑफ मेथोलॉजिकल करैक्टर एडवर्टाइजमेंट मेकिंग, डांस ड्रामा आदि कार्यक्रम शामिल शामिल रहे।इस क्रम में स्थानीय विद्यालय के नन्हे मुन्ने कलाकारों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला में अंतर विद्यालय प्रतियोगिताएं 6 जून 2022 को भी यथावत रहेंगी।