भारत रत्न इंदिरा गांधी की ३९वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत राजकीय चिकित्सालय में किया रक्तदान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत–  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी की ३९वीं पुण्य तिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गीता पवार की अध्यक्षता में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक के लिए सिंगोली गांव के गोपाल सिंह पवार और रिखोली गांव की हिमानी देवी ने रक्तदान कर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि इंदिरा जी ने कहा था कि मेरे खून का कतरा-कतरा देश के काम आएगा। इस संकल्प को लेकर अगर प्रत्येक कार्यकर्ता रक्त वीर बनकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करें तो ये देश समाज व मानवता की सच्ची सेवा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कांग्रेस ने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। जिसमें कांग्रेस पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, विश्व विजय माहरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad