बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जन्म जयंती यहां लालकुर्ती कुमपुर बाजार में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा,किया भावपूर्ण स्मरण
रानीखेत: समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को यहां लालकुर्ती कुमपुर बाजार में उनकी जन्म जयंती पर स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि सभा कर याद किया।
बाबा साहेब की १३२वीं जन्म जयंती पर वक्ताओं ने कहा कि संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष , भारतीय संविधान के जनक डॉ. अंबेडकर का शुरूआती जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। अपने सामने आने वाली हर मुश्किल से पार पाकर उन्होंने जो मकाम हासिल किया और भारत की स्वतंत्रता और संविधान में जो योगदान दिया उसे युगों तक याद किया जाता रहेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद गोयल,विनोद भार्गव, मसरूर अहमद,मदन लाल,महेश,अनिल चौधरी,अमित हर्बोला,मुन्ना लाल, प्रवेश कुमार, नितिन, मनीष,करन,अजय अभिषेक,करन, पृथ्वी पाल,नरेश,सुनील सिंघल,दिनेश बिष्ट,सुहैल, आबिद, रवीन्द्र कुमार,विशाल आदि शामिल रहे।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन