बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को एक मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिली, लेकिन अभी जेल में ही कटेंगी रातें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को एक मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में 8 फरवरी को हिंसा के मामले में आरोपी है अब्दुल मलिक।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

हाईकोर्ट से सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द कर जमीन के फर्जी दस्तावेज मामले में जमानत मिली है। 22 फरवरी को प्रशासन ने सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

हालांकि अब्दुल मलिक को बनभूलपुरा आगजनी हिंसा मामले में अभी भी जेल में ही बंद रहना पड़ेगा। क्योंकि अब अन्य मामलों में 28 तारीख को जमानत पर सुनवाई होनी है। अब्दुल मलिक पर कुल 4 मुकदमे दर्ज है। जिसमें से एक मामले में जमानत मिल गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
Ad Ad Ad