ताड़ीखेत में भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने ताड़ीखेत में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल हुए शामिल

रानीखेत -भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में ताड़ीखेत में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल की अगुवाई में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जिसमें विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। तदुपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री और विधायक डॉ नैनवाल ने रोडवेज कार्यशाला का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।
भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं, मोर्चों के पदाधिकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल की अगुवाई में ताड़ीखेत बाजार में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कहा कि पहलगाम की घटना के बाद सेना ने आतंकियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान की सीमा में घुस कर 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया, सेना के इसी पराक्रम का सम्मान करने के लिए ये तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जा रही है।उन्होंने कहा कि आतंकियों की मदद करने वालों को सबक सिखाने का काम हमारी सेना ने किया है। पाकिस्तान समझ चुका है, अब यह बदला हुआ भारत है।देश में मजबूत नेतृत्व है।
विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर उन बहनों का बदला लिया, जिनका सिंदूर आतंकियों ने उजाड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट देकर माता बहनों का सम्मान लौटाने का मौका दिया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालम सिंह रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश फर्त्याल सोनू ने किया। नेता द्वय ने ताड़ीखेत में रोडवेज कार्यशाला का पूजा अनुष्ठान के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर भूतपूर्व जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, विमल भट्ट, मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल,गणेश राम आर्य, राम सिंह, विनोद भार्गव, दीप्ति बिष्ट, पुष्पा तिवाड़ी, रेखा आर्या, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, ध्यान सिंह, अश्विनी भगत, मनजीत भगत,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





