मुख्यमंत्री धामी‌ ने आज पीएम मोदी से मुलाकात कर‌ राज्य की लंबित परियोजनाओं पर चर्चा की, उत्तराखंड आने‌ का दिया निमंत्रण

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री मोदी से संसद भवन में लगभग एक घंटा मुलाकात की इस मुलाकात में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड आने का न्योता दिया वहीं उत्तराखंड की तमाम लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

इसके अलावा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से काली नदी पर बनने वाला डैम,हिम प्रहरी योजना,सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना क़ो लेकर भी चर्चा की

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इसके अलावा मानस खंड कॉरिडोर क़ो लेकर धामी सरकार तेजी से जोर शोर से जुटी हैं ऐसे में संभावना ये हैं की पीएम मोदी क़ो इस कोरिडोर की शुरुआत कराई जाएगी जिसके तहत प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया गया है वहीं सीमावर्ती और डार्क विलेज को लेकर के भारत नेट योजना समेत कई मुद्दों पर पीएम से सीएम धामी ने चर्चा की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

ADVERTISEMENTS Ad Ad