बधाई:राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला का छात्र पवन सिंह राणा इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित,भारत सरकार विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए देगी धनराशि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला का छात्र पवन सिंह राणा इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुआ है। इस छात्र को भारत सरकार विज्ञान प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए 10,000 (दस हजार रुपये )रुपए देगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह चिलवाल ने छात्र की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया वहीं छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते‌ हुए पवन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इधर विद्यालय प्रबंध समिति ने इस विशिष्ट उपलब्धि को पूरे क्षेत्र की उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad