रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का फूंका पुतला, कहा पहाड़वासियों को किया अपमानित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा पहाड़ी जनमानस के लिए बोले गए अपशब्द के विरोध में यहां गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया ।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद द्वारा सदन में ऐसे शब्द का प्रयोग करना भाजपा और उनके नेताओं के अहंकार को दर्शाता है, सत्ता के घमंड में भाजपा व उनके मंत्री जनता को केवल वोट बैंक ही समझ रहे हैं।कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल को पहाड़ी जन-मानस से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि जब भी प्रेम चंद्र अग्रवाल रानीखेत आएंगे उनका मुंह काला कर विरोध किया जाएगा। पुतला दहन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में किया गया व नुक्कड़ सभा का संचालन चिलियानौला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा में किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडे, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, पंकज गुरूरानी, दीप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad