12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला के चतुर्थ दिवस पर प्रोडक्ट डिजाइन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग आदि अहम विषयों पर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा
रानीखेत -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में गतिमान 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला के चतुर्थ दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर निर्मला जोशी, मुख्य वक्ता हिमालय ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स कंपनी से आई एडवोकेट कुसुम पांडे, डॉ नीतिका, डॉ आस्था अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रोफेसर निर्मला जोशी द्वारा स्वागत संबोधन में उद्यमिता की महत्ता पर बल दिया। एडवोकेट कुसुम पांडे, द्वारा प्रोडक्ट डिजाइन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग आदि अहम विषयों पर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा की एवं सैद्धांतिक ज्ञानवर्धन किया। इसके साथ ही उन्होंने रानीखेत तहसील में स्व-रोजगार एवं स्टार्टअप की संभावनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम नोडल अधिकारी, डॉ राहुल चन्द्रा द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ निहारिका बिष्ट, डॉ शीतल चौहान, डॉ नीमा बोरा एवं समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन