पूर्व सृजित नगर पालिका में छावनी नागरिक क्षेत्र शामिल करने की मांग पर धरना -प्रदर्शन नवें दिन जारी, संघर्ष समिति ने की नुक्कड़ सभा
रानीखेत: रानीखेत छावनी के सिविल एरिया को पू्र्व सृजित नगर पालिका में सम्मिलित करने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन आज नवें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने आज जन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ सभा भी की।
यहां गांधी चौक में संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन आज नवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर मौजूद नागरिकों ने संगठित रुप से संघर्ष को जारी रखने पर जोर दिया।बाद में के एम यू स्टेशन पर संघर्ष समिति ने नुक्कड़ सभा की जिसमें वक्ताओं ने नागरिकों से छावनी के जटिल का़नूनों से छुटकारा पाने और नगर पालिका में शामिल होने की इस अंतिम व निर्णायक लड़ाई में शामिल होने की अपील की। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा छावनी सिविल एरिया को नगर पालिका में सम्मिलित करने का प्रस्ताव अगली कैबिनेट में रखने का भरोसा दिए जाने के लिए उनका धन्यवाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि नागरिकों की एकजुटता आंदोलन की सफलता तय करेगी इसलिए जरूरी है कि नगर के सभी रहवासियों को आंदोलन के घोषित कार्यक्रमों में सहभागिता करनी चाहिए।
धरना प्रदर्शन में व्यापार मंडल पदाधिकारी, नागरिक -व्यापारी शामिल रहे।





रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार