कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा ताड़ीखेत में खोले गए फिलिंग स्टेशन में आज से आरम्भ हुई डीज़ल की बिक्री,वाहन स्वामियों को मिली राहत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा ताड़ीखेत में खोले गये फिलिंग स्टेशन में आज से डीज़ल की बिक्री आरम्भ हो गई। ताड़ीखेत में फिलिंग स्टेशन खुलने से क्षेत्र के वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।अब तक रानीखेत तहसील क्षेत्र में एक मात्र पेट्रोल-डीजल पम्प होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

ज्ञात हो कि एक दशक पहले तक रानीखेत नगर में दो पेट्रोल-डीजल पम्प थे लेकिन एक पम्प मालिकों के आपसी विवाद के न्यायालय तक पहुंचने के बाद पम्प बंद हो गया और बढ़ते वाहनों का सारा दबाव एक मात्र पेट्रोल -डीजल पम्प पर आ गया तबसे रानीखेत क्षेत्र में अतिरिक्त फिलिंग स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।कई लोग रानीखेत में पेट्रोल डीजल पम्प खोलने के लिए हाथ पाँव मार रहे थे। कम्पनी से स्वीकृति मिलने के बाद भी छावनी क्षेत्र होने के कारण इस हेतु भूमि की समस्या आढे़ आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

इधर वाहन स्वामियों की समस्या को देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रानीखेत से आठ किमी दूर ताड़ीखेत में फिलिंग स्टेशन खोलकर वाहन स्वामियों को राहत देने का काम किया है।आज से फिलिंग स्टेशन में डीज़ल की बिक्री आरम्भ हो गई।अपराह्न समय तक करीब 2 हजार लीटर डीज़ल की बिक्री हुई थी।इधर क्षेत्र के लोगों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
केएमवीएन द्वारा ताड़ीखेत में खोला गया फिलिंग स्टेशन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad