ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन

रानीखेत -स्वतंत्रता दिवस के पूर्व कार्यक्रम अंतर्गत ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, (नशा मुक्ति )पर चार्ट बनाओ प्रतियोगिता, (रक्षाबंधन) पर राखी बनाओ प्रतियोगिता, (हर घर तिरंगा) पर तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता, नर्सरी क्लास के बच्चों के लिए-(शब्द बनाओ) प्रतियोगिता और (चित्र में रंग भरो) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया जिसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया
(नशा मुक्ति)पर चार्ट बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम:- कोमल बिष्ट (8th)द्वितीय:- तमन्ना अधिकारी(8th)तृतीय :- तन्मय अधिकारी (7th)
सांत्वना:- मानव सिंह (7th) रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम:- तमन्ना अधिकारी (8th)द्वितीय:-कोमल बिष्ट (8th)तृतीय :-प्रियांशु अधिकारी (8th)
सांत्वना :- कृशांगी बिष्ट (6th) रहे।(रक्षाबंधन) पर राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम:- प्रिया (5th)द्वितीय:- कृतिका (4th)तृतीय :- सौरभ (3rd)सांत्वना स्थान पर दिव्यांशी (4th) रहीं।(हर घर तिरंगा) पर तिरंगा
बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम:- अभिनव कुमार(1st)द्वितीय:- मुकुंद बिष्ट (1st)तृतीय :- निवेदिता रावत (1st)सांत्वना:- भूमिका बिष्ट (2nd) रहे (शब्द बनाओ) प्रतियोगिता:-प्रथम:- याम्या बिष्ट (S.Kg)द्वितीय:- कृतिका बिष्ट (U. Kg)तृतीय :-शिवांश प्रकाश (U. Kg)सांत्वना:-निशिका बिष्ट (U. Kg) रहीं। (चित्र में रंग भरो)प्रतियोगिता:-प्रथम:- लोकेश जनी (L. Kg)द्वितीय:- मौलिक बिष्ट (L. Kg)तृतीय :- हर्षिता बिष्ट (U. Kg)सांत्वना:-कनिष्का अधिकारी (L.Kg) रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नन्दन सिंह, प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार, सहायक प्रधानाचार्य भुवन बिष्ट, अध्यापिका बबिता आर्या, दीक्षा आर्या, सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।






