ताडी़खेत विकासखण्ड में महिला आरक्षित ब्लॉक प्रमुख सीट पर तीन प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, मुकाबला रोचक होने की उम्मीद
रानीखेत- ताड़ीखेत विकासखण्ड में आज ब्लॉक प्रमुख महिला आरक्षित सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।विमला रावत ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बतौर नामांकन किया वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत और बबली मेहरा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
हमेशा सीधा मुकाबला देखती आई ताड़ीखेत क्षेत्र पंचायत इस बार त्रिकोणीय मुकाबले की गवाह बनने जा रही है। कांग्रेस पृष्ठभूमि की रचना रावत पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहीं हैं उनके पति हीरा सिंह रावत भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। जबकि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी विमला रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और उनके पति पूर्व में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। तीसरी प्रत्याशी बबली मेहरा ने नामांकन कराकर मुकाबले को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया है।माना जा रहा है कि वे भाजपा के एक धड़े के समर्थन से बीबीसी सदस्यों में सेंध लगा सकती है। तीनों ही प्रत्याशियों का दावा है कि उनके पक्ष में मुकम्मल बीबीसी सदस्यों का समर्थन है और जीत उन्हें ही हासिल होगी।



पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की