रानीखेत महाविद्यालय में भूगोल की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किरन लता‌ पांडे का आकस्मिक निधन, महाविद्यालय परिसर में शोक व्याप्त

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: स्वतंत्रता सेनानी स्व जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किरन लता पांडे का आकस्मिक निधन होने से यहां महाविद्यालय परिसर में शोक व्याप्त रहा।
गत दिवस रविवार को डा किरन लता पांडे का आकस्मिक निधन हो गया। वे महाविद्यालय रानीखेत में वर्ष 2010 से कार्यरत थीं। महाविद्यालय में समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके निधन को महाविद्यालय के‌ लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कल 20जुलाई को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों में घोषित किया अवकाश
Ad Ad