शिक्षा मंत्री के आगे रखी अशासकीय विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने की मांग,मिला जल्दी कार्यवाही का आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:अशासकीय विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर तदर्थ शिक्षकोंक के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत से मुलाकात कर तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने करने का अनुरोध किया।
अशासकीय विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों के प्रतिनिधियों क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, महामंत्री श्रीमती विमला रावत और कोषाध्यक्ष सुपद मंडल ने शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत के आवास पर उनसे मुलाकात कर अशासकीय विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किए जाने की मांग की और इस आशय का ज्ञापन भी शिक्षा मंत्री को सौंपा।इस पर शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad