सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी,सौनी गोदाम के बाहर प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने का ऐलान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की आज खाद्यान्न गोदाम परिसर सौनी में हुई बैठक में मांगे शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया गया।इस दौरान विक्रेताओं ने नारेबाजी भी की।

राजकीय खाद्यान्न गोदाम परिसर सौनी में शुक्रवार को हुई सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन -प्रशासन द्वारा मांगों की अनदेखी किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में रानीखेत, सौनी, हल्दयानी, जालली खाद्यान्न गोदाम से संबद्ध सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

बैठक में कोरोना काल के खाद्यान्न बिलों का भुगतान किए जाने, खाद्यान्न पूर्ण तोल के साथ पूरा प्रति पचास किलो बैग दिए जाने, छीजन भी पूर्व की भांति दिए जाने, लाभांश बढ़ाया जाने साथ ही मानदेय व दुकान का किराया देने की मांग की गई। इसके अलावा विक्रेताओं ने 2024और 25 के रूके बिलों का अविलंब भुगतान करने की मांग की। कहा कि अगर लंबित मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो विक्रेता सामूहिक त्याग पत्र देने को बाध्य होंगे।इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

बैठक व प्रदर्शन में गंगा सिंह रावत, शंकर सिंह बिष्ट,रेनू नेगी,तारा सिंह,मोहन चंद्र उप्रेती, भीम सिंह, राजेन्द्र सिंह, सदानंद, गोविंद सिंह मेहरा,जीवन सिंह,नवीन चन्द्र पंत, कमलेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह,बिशन सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह नेगी,केशव दत्त, प्रेमनाथ,किशन सिंह आदि अनेक गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
Ad Ad Ad Ad