पूर्व सैनिकों ने जैनोली में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई आजादी की‌ ७५वीं वर्षगांठ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: स्वतंत्रता की ७५वीं वर्षगांठ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरे जोश के साथ‌ मनायी गयी। फल्दाकोट सैनिक संगठन द्वारा इस अवसर‌ पर‌ जैनोली स्कूल प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति आधारित दिलकश रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'

कार्यक्रम ‌में पूर्व सैनिकों के अलावा क्षेत्र की जनता ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ‘द कैंट बोर्ड कर्मचारी महासंघ’ के राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वर सिंह टनवाल एवं कर्नल गोस्वामी, ने स्वतंत्रता सेनानियों का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जन‌समुदाय‌का मन‌ मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

इस अवसर पर‌ सैनिक संगठन अध्यक्ष बचे सिंह अमेरा, उपाध्यक्ष पनी राम सचिव, कैप्टन बेलवाल,बाग सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र नेगी, राजेंद्र सिंह मेहरा, सूबेदार ध्यान सिंह ,जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल ,क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, सहित भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।संचालन कैप्टन हेमन्त सिंह अधिकारी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad