विश्व हिन्दू परिषद् जिला रानीखेत के संगठन विस्तार क्रम में प्रखंड द्वाराहाट का गठन,गीता जयंती पर बंटी श्रीमद्भागवत गीता
रानीखेत– सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् जिला रानीखेत के प्रखंड द्वाराहाट का गठन किया गया जिसमें क्रमशः प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र सिंह , प्रखंड उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट और प्रखंड मंत्री का पदभार जीवन सिंह भंडारी को सौंपा गया।प्रखंड की पूरी टीम का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा।
प्रखंड द्वाराहाट के क्षेत्र बिन्ता में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने कहा कि प्रखंड की टीम की घोषणा कार्यकर्ता के अनुरूप पद देकर ही की जाती है जिससे कार्यकर्ता का पूरा समर्पण प्राप्त हो सके इसलिए टीम को पूरा समय लेकर धीरे-धीरे ही बनाया जाता है ताकि टीम में कार्यकर्ता की घोषणा होने के बाद संगठन और कार्यकर्ता दोनों का सम्मान बना रहे।
कहा कि सनातन संस्कृति के रक्षक समाज में बिखरे हुए हैं जिनको सहेजने और संवारने और एक दिशा में लाने की बहुत सख्त जरूरत है। सभी जूझारू स्वयंसेवक अपने अपने क्षेत्रों में अपने तरीके से कार्य तो कर रहे हैं पर उनकी पूरी ताकत का समाज को अपेक्षित योगदान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय और बैठक में उपस्थित क्षेत्र के सभी सनातन रक्षक सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त,विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश,नगर अध्यक्ष रानीखेत नवल किशोर पाण्डेय,नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष द्वाराहाट महेंद्र सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट,प्रखंड मंत्री जीवन सिंह भंडारी,गिरीश चन्द्र जोशी,कैलाश शाह,आर एस बोहरा
दिगम्बर चन्द्र,दीपक चंद्र तिवारी,भुवन चंद्र तिवारी,महेश चंद्र जोशी,संतोष कैड़ा,महेश कैड़ा,अजीत शाह,मदन मोहन तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



विश्व हिन्दू परिषद् जिला रानीखेत के संगठन विस्तार क्रम में प्रखंड द्वाराहाट का गठन,गीता जयंती पर बंटी श्रीमद्भागवत गीता
रानीखेत के मो० अज़ीम मुस्तुफा बने सहायक सांख्यिकी अधिकारी, 52वीं रैंक हासिल — क्षेत्र में खुशी का माहौल