रानीखेत के मो० अज़ीम मुस्तुफा बने सहायक सांख्यिकी अधिकारी, 52वीं रैंक हासिल — क्षेत्र में खुशी का माहौल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/रानीखेत। प्रदेश में चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच रानीखेत क्षेत्र के मो० अज़ीम मुस्तुफा ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मो० अज़ीम ने इस परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल की है, जिसके बाद उनके परिवार, शुभचिंतकों और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  २३वें‌ दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता

प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं को तेज किए जाने के बीच यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है। मो० अज़ीम मुस्तुफा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया तथा कहा कि निरंतर अध्ययन और धैर्य किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला हैड़ाखान मंदिर में शारदीय नवरात्र में देसी -विदेशी श्रद्धालुओं की आमद, दूसरे दिन भी जगदम्बा महायज्ञ में हुए शामिल

स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रानीखेत के युवाओं की प्रतिभा लगातार प्रदेश स्तर पर पहचान बना रही है। क्षेत्रवासियों ने मो० अज़ीम मुस्तुफा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad