चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में नि:शुल्क योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखी योग क्रियाएं
रानीखेत: चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में नि:शुल्क योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर सौनी के चिकित्साधिकारी डॉ संदीप कुमार द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा योग अनुदेशक महेंद्र राम व दीपा फुलोरिया द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता पवार और संयोजक सुरेंद्र सिंह पवार ने डा संदीप कुमार गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।


ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न