छावनी बहिष्कार एवं नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर रानीखेत रहा पूर्ण बंद, संघर्ष समिति ने सफल बंद के लिए जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को छावनी परिषद से पृथक कर पू्र्व सृजित नगर पालिका में समायोजित किए जाने की मांग पर आज पू्र्व घोषित आह्वान पर रानीखेत बाजार पूर्ण रुप से बंद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल के ऐश्वर्य ने 39 वीं राष्ट्रीय सब - जूनियर क्योरूगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

छावनी बहिष्कार को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का आंदोलन आज 15 वें दिन में प्रवेश कर गया। संघर्ष समिति द्वारा आज बाजार बंद का आह्वान किया गया था जो पूर्ण रुप से सफल रहा।सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ताले लटके रहे और बाजारों में निपट सन्नाटा पसरा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  फिर टले छावनी बोर्ड चुनाव, एक साल के लिए वैरी बोर्ड का कार्यकाल बढ़ाया गया, अधिसूचना जारी

देर सायं रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने व्यापारी बंधुओं व रानीखेत की जनता का इस सफल रानीखेत बंद के लिए आभार व्यक्त किया। संघर्ष समिति ने जनता से इस आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  अंडर 19 जिला लीग फाइनल मैच में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने रानीखेत क्रिकेटर्स को 6 विकेट से हराया
Ad Ad