श्री रामनवमी के अवसर पर रानीखेत में सनातन धर्म प्रेमियों ने निकाली भगवा रैली, धार्मिक नृत्य झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
रानीखेत: श्री राम नवमी के अवसर पर आज सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा नगर में भव्य भगवा रैली निकाली गई। रैली घोड़ीखाल चिलियानौला से शुरू होकर रानीखेत के विभिन्न बाजारों से होकर गुज़री।रैली में भगवा ध्वजों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा,बजरंग दल, के कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। रैली में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल भी मौजूद रहे।
रानीखेत में भगवा रैली गांधी चौक, सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन होकर निकली,रैली में शामिल सनातन धर्म प्रेमी श्री राम के जयकारे लगाते चल रहे थे।भगवा रैली में धार्मिक नृत्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही।




ADVERTISEMENTS




पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्रा श्रेया मठपाल ने राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
राजकीय इंटर कॉलेज शेर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित