पिथौरागढ़ के पास कार खाई में गिरी,दो चचेरे भाइयों की मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार पिथौरागढ पहुचने से आठ किलोमीटर पहले ही खाई में जा गिरी। इस घटना में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में शामिल उनका भांजा लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिह पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ के बीजाबजेङ गांव निवासी 38 वर्षीय नीरज और 28 वर्षीय धीरज अपने भांजे पिथौरागढ के ही घिघरानी गुजरना निवासी 27 वर्षीय सुरेश के साथ हल्द्वानी आए थे। तीनों अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। लगभग तीन बजे वह पिथौरागढ से आठ किलोमीटर पहले गुजरना के पास पहुंचे थे कि कार खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

इस सूचना पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। भारी मशक्कत के बाद नीरज और धीरज के शव बरामद कर लिए हैं। सुरेश अभी भी लापता है। पुलिस का मानना है कि घटना में वह दूर छटक सकता है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। गांव के संगे युवा चचेरे भाईयों की मौत से गांव में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad