उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत एक घायल, सीएम ने घटना पर जताया दुःख

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी -जनपद के गंगनानी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों की मौत होगी गई और एक घायल हैं। एसडीआरएफ और पुलिस टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

गुरुवार को प्रातः लगभग 08:50 बजे एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग दो से ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।

हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad