बिहार के पीसीएस अधिकारियों के प्रशिक्षार्थी दल ने हिलक्राफ्ट रानीखेत का किया अवलोकन
रानीखेत- जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल और आत्मविश्वास से पूरित कर रही संस्था हिलक्राफ्ट के हैंडीक्राफ्ट कार्य को देखने के लिए गुरुवार को बिहार के पीसीएस अधिकारियों का अस्सी सदस्यीय हिलक्राफ्ट केंद्र में पहुंचा।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में प्रशिक्षणरत इस दल ने यहां आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद महिलाओं द्वारा बनाई जा रही आर्टिफिशियल और फेवरिक ज्वेलरी, क्रोशिया से अलग-अलग बनी चीजें मसलन बच्चों के खिलौने और बासकेट सहित परम्परागत कला से बनी वस्तुओं को देखा और सराहा। प्रशिक्षार्थी पीसीएस अधिकारियों में महिलाओं द्वारा बनाई हस्त निर्मित वस्तुओं के बारे में जानने की जिज्ञासा देखी गई।हिलक्राप्ट की संचालिका श्रीमती चयनिका बिष्ट ने प्रशिक्षार्थी दल को हिलक्राफ्ट की गतिविधियों के विषय में बताया और विभिन्न जानकारियां दी।


ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन