सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में हिंदी दिवस एवं पखवाड़ा शुरु,महानिरीक्षक ने किया हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भारत सरकार, गृह मंत्रालय के तत्वावधान में अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत ने रविवार को हिन्दी दिवस/पखवाड़ा का औपचारिक उद्धघाटन किया |

महानिरीक्षक ने अपने सम्बोधन में बताया कि 14 सितंबर हिन्दी भाषा के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया | इसके परिणाम स्वरूप 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अनुछेद 343(1) के अनुसार हिन्दी को संघ सरकार की राजभाष घोषित किया गया और इसकी लिपि देवनागरी निर्धारित की गई | उपस्थित कार्मिकों को सरकारी कामकाज में हिन्दी को अधिक से अधिक प्रयोग करने हेतु आह्वान किया व उन्होंने बताया कि हिन्दी, देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली भाषा है | आम बोलचाल की भाषा होने के कारण, हिन्दी पूरे देश में संपर्क भाषा का कार्य कर रही है |
बता दें कि हिन्दी पखवाड़ा दिनांक 14.09.2025 से 29.09.2025 तक संचालित किया जा रहा है | इस पखवाड़े के दौरान इस कार्यालय में हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्यतः निबंध, वाद-विवाद, टिप्पणी व मसौदा लेखन एवं अंग्रेजी-हिन्दी शब्दकोश प्रतियोगिता सम्मिलित है | कार्यक्रम में परीक्षित बेहेरा (उप महानिरीक्षक), दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), ओ. बी. सिंह, उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) व अन्य अधिकारीगण एवं बल कार्मिक उपस्थित थे |

यह भी पढ़ें 👉  जॉर्ज एवरेस्ट घोटाले के विरोध में रानीखेत में कांग्रेस ने किया पुतला दहन
Ad Ad