अंकिता हत्याकांड में एक साल बाद भी वीवीआईपी का नाम उजागर न होने से महिला कांग्रेस का धामी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – चर्चित अंकिता हत्याकांड के एक‌ वर्ष बीत जाने के बाद ‌भी वीवीआईपी का नाम उजागर न होने से ख़फ़ा महिला कांग्रेस ने यहां सीएम धामी से इस प्रकरण का खुलासा न होने को लेकर जवाब मांगा।

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के निर्देश पर उत्तराखंड की धामी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए रानीखेत में महिला कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड पर जवाब मांगा और कहा कि सीएम को अपनी इस नाकामी पर अविलम्ब इस्तीफा देना चाहिए। महिला कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

यहां गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी केस में वीवीआईपी के नाम का खुलासा न होने पर नाराजगी जताने के अलावा उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी,अग्निवीर योजना, मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर भी भाजपा सरकारों को विफल बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही समस्याओं से निपटने के बजाय दूसरे अकारथ मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाती रही है। कार्यक्रम की अगुवाई महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत गांधी चौक में पूजा अनुष्ठान के साथ 23 वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ग्राम प्रधान दुभणा नीलम आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यकारी ब्लॉक हेमंत रौतेला, कार्यकारी अध्यक्ष नगर पंकज जोशी, विश्व विजय सिंह माहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad