जासूसी मामले में कांग्रेस का राजभवन कूच 22 जुलाई को

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-संसद और राजनैतिक गलियारों में इनदिनों हलचल मचा रहे केन्द्र सरकार के कथित जासूसी प्रकरण को लेकर राज्य में भी विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे जोर शोर से उठाने का निर्णय लिया है । प्रदेश कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने और 22 जुलाई को राजभवन कूच का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनके स्टाफ, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और चुनाव आयोग समेत कई व्यक्तियों की जासूसी कराने के केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं और इस मुद्दे पर प्रदेश संगठन ने 22 जुलाई को राजभवन कूच का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न व्यक्तियों पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी कराने का मामला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह मामला लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के विरुद्ध है ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इजराइली सॉफ्टवेयर खरीद जिस तरह यह असंवैधानिक कृत्य किया है उसके लिए मोदी सरकार का यह अपराध अक्षम्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
Ad Ad Ad