हल्द्वानी में फिर एक स्पा सेंटर पर छापा,पांच युवक ,तीन युवतियां पकडे़ गए

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-: उत्तराखंड में बॅाडी स्पा के नाम पर देह व्यापार का धंधा निरंतर पैर पसार रहा है ।राजधानी देहरादून, रूद्रपुर  और हल्द्वानी जैसे महानगर इसके मुख्य केंद्र बने हुए हैं।ये बात इसी माह इन स्थानों पर स्पा सेंटरों पर पडे़ पुलिस छापेमारी में सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

हल्द्वानी में हालिया दिनों में तीसरे स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और पुलिस ने  छापेमारी कर स्पा की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने “स्पा लाइफ” में छापेमारी अभियान चलाया जहां तीन युवतियों सहित पांच युवक को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने देह व्यापार को लेकर संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

देह व्यापार का धंधा चलता था कस्टमर को व्हाट्सएप में फोटो भेज कर लड़कियों की बुकिंग कराई जाती थी पुलिस द्वारा पकड़ी गई लड़कियां झारखंड और दिल्ली की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न

साथ ही पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं मौके पर एसपी सिटी जगदीश चंद्रा और सीओ भी पहुंच पूरे मामले की कार्यवाई की। इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad