खनिया में दुकान अग्नि कांड स्थल‌ का विधायक ने किया मुआयना, पीड़ित दुकान स्वामी को दिया हर संभव मदद का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां ग्राम सभा खनिया में राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट की किराना दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग का अब तक खुलासा‌ नहीं हो पाया है। शुक्रवार रात्रि क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ‌ घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित दुकान स्वामी को मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

गत रात्रि घटना स्थल पर पहुंच कर विधायक प्रमोद नैनवाल ने पीड़ित दुकान स्वामी राजेन्द्र सिंह बिष्ट से घटना की जानकारी ली तथा उन्हें और उनके परिजनों से मिलकर‌ ढांढस बंधाया। विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

इस दौरान विधायक के साथ जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट,नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रभारी अश्वनी भगत, नगर महामंत्री उमेश पंत,नगर मंत्री दर्शन बिष्ट, मनजीत भगत, ललित भगत, मनीष जोशी,दर्शन सिंह, वीरेंद्र भंडारी, जगदीश पडलिया आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad