रानीखेत में पुलिस का फर्नीचर दुकान में छापा,दो युवतियां और एक युवक बरामद,जिस्मफ़रोशी की मिली थी सूचना

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः यहां पुलिस ने शनिवार की सायं जिस्मफरोशी की सूचना पर इमामबाडा़ सदर बाजार स्थित एक फर्नीचर की दुकान में छापेमारी की और यहां मौके पर दो युवतियों और एक युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। युवतियां काशीपुर की निवासी वाली बताई जा रही हैं। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी

शनिवार को यहां इमामबाडा़ सदर बाजार में एक फर्नीचर की दुकान पर सायंकाल पुलिस ने छापेमारी की।पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्नीचर दुकान चलाने वाला फर्नीचर दुकान की आड़ में जिस्म फरोशी करा रहा है।पुलिस को छापे में मौके पर दो युवतियां मिली। शक की बिनाह पर पुलिस युवक और दोनो युवतियां को कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

इधर कोतवाली में पुलिस की पूछताछ में काशीपुर की रहने वाली युवतियों ने बताया कि वह नौकरी के लिए यहां पर आई हैं। एक युवती ने बताया कि वह युवक से शादी करने वाली है। उन्होंने बताया कि पुलिस युवतियों के परिजनों से भी सम्पर्क कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। इधर शनिवार को यह मामला शहर भर में चर्चा का विषय बना रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि
Ad Ad Ad