रानीखेत में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उनका भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तथा भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस कमेटी रानीखेत द्वारा महापुरुष द्वय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

कांग्रेसजनों ने गांधी चौक में, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सुदामा पुरी स्थित शास्त्री पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।माल्यार्पण कार्यक्रमों के उपरांत ताड़ीखेत स्थित गांधी कुटीर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस जनों ने गांधी कुटीर ताड़ीखेत से निकाला मशाल जुलूस

कार्यक्रम रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।

कार्यक्रम में पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ज़िला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश आर्या, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा,
विश्व विजय सिंह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, कल्लू भाई, नीरज वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  खनिया से रानीखेत बाजार तक निकली मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा, महिलाओं के पारम्परिक झोड़ों ने शोभायात्रा में भरे लोक रंग
Ad Ad